संघर्ष
जीवन एक संघर्ष है...
यहाँ हर साँस फेफड़ो तक पहुचने के लिए संघर्ष करती है।
घर में एक भाई दूसरे भाई से अलग घर बनाने के लिए.... संघर्ष कर रहा है।
गाँव के लोग अलग पंचायत बनाने के लिए.... संघर्ष कर रहे है।
तालुके में कुछ गांव अलग से तालुका बनाने के लिए.... संघर्ष कर रहे है।
जिल्हे में कुछ तालुके अलग से जिल्हा बनाने के लिए.... संघर्ष कर रहे है।
राज्य में कुछ जिल्हे अलग से राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है।
देश में कुछ राज्य अलग से देश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है।
यहाँ हर कोई संघर्ष कर रहा है। ..
No comments:
Post a Comment