आज का चाणक्य अरविंद केजरीवाल।
आज भारत के राजनीती में अगर कोई चाणक्य है तो मैं समझता हु वह अरविंद केजरीवाल ही है। उसके कई उदाहरण है।
अरविंद केजरीवाल ने IIT से पढाई ख़त्म करने के बाद IRS पास करके Income Tax में काम किया, उन्होंने सामाजिक संस्था परिवर्तन बनाकर लोगो की सेवा भी की। उसी दौरान भारत में 2G ,CWG जैसे बड़े बड़े घोटाले हुए जिनमे देश का करोडो रूपया लुटा गया,यह बात अरविंद केजरीवाल को व्यथित कर गयी और उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के लिए सक्षम कानून व्यवस्था "जनलोकपाल " बनाने की ठान ली। उन्होंने समविचारी लोगो का संघठन खड़ा किया और जनलोकपाल आंदोलन खड़ा किया। आंदोलन को अच्छी सफलता मिली पर उद्देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत साध्य नहीं हो रहा था, परिस्थिति अनुसार उन्होंने अपनी विचार सरणी को अनुकूल दिशा में मोड़ा और एक आंदोलन से एक पार्टी "आम आदमी पार्टी " का जन्म हुआ।
आज भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी नये आयाम कायम कर रही है।
आम आदमी पार्टी के कामयाबी के कुछ राज।
१. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 67 सीट जीतकर देश में एक इतिहास रचा।
२. बहोत ही कम वक्त में आज देश में आम आदमी पार्टी एक मुख्यधारा की पार्टी नजर आ रही है।
३. देश में मोदी सरकार द्वारा दिल्ली की सरकार को तमाम परेशान और अड़ंगे के बावजूद अरविंद केजरीवाल देशहित में काम कर रहे है।
४. उन्होंने दिल्ली में स्वास्थ व्यवस्था में सुधार लाया और मोहल्ला क्लिनिक खोले।
५. शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने आमूलाग्र बदल किये कई नए बेहतरीन स्कूल बनाये।
६. कार्यकर्त्ता : सबसे जरुरी बात आम आदमी पार्टी में निःस्वार्थ कार्यकर्त्ता है जो दूसरे किसी भी पार्टी में नहीं है, "आप " के कार्यकर्त्ता अपनी दुकान बंद करके नोकरी से छुट्टी लेकर खुदका पैसा खर्च करके पार्टी का प्रचार करते है। यही वह जूनून है जिसने "आप " को इतने कम वक्त में कामयाब बनाया है।
७. इस पार्टी के दिग्गज सीधे सीधे दूसरी पार्टी के दिग्गज नेताओ से चुनावी मैदान में मुकाबला करते है। जैसे अरविंद केजरीवाल अपने पहले ही चुनाव में शिला दीक्षित से भीड़ गए।
८. खास बात यह के आम आदमी पार्टी खास एक समाज या प्रांत कि पार्टी करके नहीं देखा जा रहा, बल्के सभी समाज सभी प्रांत के लोग "आप " में सामील है।
आज मिडिया नरेंद्र मोदी विरुद्ध राहुल गांधी टक्कर लोगो को दिखाने की कोशिश कर रहा है और आम आदमी पार्टी को ज्यादातर नेगेटिव दिखा रहा है। पर पंजाब और गोवा जितने के बाद और गुजरात में "आप" की बढ़ती ताकत को देखते हुए मीडिया को भी मानना पड़ेंगा के अरविंद केजरीवाल ही है जो नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकते है।
आने वाले समय में " आप " की बढ़ती ताकत और मोदी के बेहूदा फैसले भारत की राजनीती की दिशा तय करेंगे। उम्मीद है आम आदमी पार्टी भारत के राजनीती में एक बेहतरीन विकल्प साबित होंगी।
अरविंद केजरीवाल में मुझे भावी पंतप्रधान दिखता है।
खैर उम्मीद पर दुनिया कायम है।
देखते है क्या होता है।
आपका अपना
डॉ रियाज़ पठाण
Twitter : @DrRiazkhanPathan
Email id : drriazpathan@gmail.com
FB : https://www.facebook.com/drriazkhanpathan
No comments:
Post a Comment