Thursday, 17 March 2016

भारत ज़िंदाबाद था ! भारत ज़िंदाबाद है !! भारत ज़िंदाबाद रहेंगा !!!

भारत ज़िंदाबाद था ! भारत ज़िंदाबाद है !! भारत ज़िंदाबाद रहेंगा !!!

अन्ना आंदोलन से लेकर आम आदमी पार्टी तक कई मर्तबा मैंने "भारत माता की जय " नारा लगाया हु। पर वह नारा मैंने किसी जबरदस्ती से नहीं बल्कि अपनी ख़ुशी से लगाया हु।
  पर अगर कोई सिर्फ "भारत की जय " " भारत जिंदाबाद " "जय हिन्द " का नारा लगाना चाहता हो तो क्या उसे अपनी देशभक्ति का सबूत नकली देशभक्तो को पेश करना होंगा ??

कुछ लोग कहते है सूरज,चाँद,सितारे,पहाड़,नदी भगवान है। या फिर हर कंकर में भगवान है। यह उनकी आस्था है। हम कहते है सूरज,चाँद,सितारे,पहाड़,नदी सब भगवान (अल्लाह ) का है। हर कंकर भगवान (अल्लाह) का है।
हमारे यहाँ अलग अलग संस्कृति है, अलग अलग लोग है ,अलग अलग आस्था है।  और हमें सभी के भावनावो की कदर करनी चाहिए। किसी के भावनावो को ठेस नहीं पहुचाना चाहिये।

कुछ कह रहे के हमारी माँ सिर्फ एक है जिसने हमें जन्म दिया और कोई नहीं तो फिर उससे क्यों जबरदस्ती बुलवाया जा रहा के आप धरती को भी माँ कहो ?? फिर कल कहोंगे सूरज को भगवान कहो,नदी को माँ कहो ??? क्या यह सही है ??

जितना यह मुल्क आपका है उससे कई गुना ज्यादा हमारा है,हमारे बाप दादाओ ने इस मुल्क को अपने खून पसीने से सींचा है, हम भारत में पैदा हुये और यही दफ़न होंगे,और कोई हमें हमारे मुल्क से मुहब्बत का सर्टिफिकेट नहीं मांग सकता।

देशभक्ति का सर्टिफिकेट वही बाँट रहे जो मुल्क में गरीब को रोटी,पानी,घर मुहैया नहीं करा सकते और इसीलिए लोगो को गुमराह करने के लिए गन्दी सियासत कर रहे है।

एक देश प्रेमी
डॉ रियाज यूसुफखान पठाण

No comments:

Post a Comment